बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के कबाड़खाना रोड पर दबंगों ने व्यक्ति को पीट-पीट कर किया घायल
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कबाड़खाना रोड पर दबंगों ने मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति को पीट-पीट कर घायल कर दिया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।