बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के परगमा में दबंगों ने युवक को पीट कर किया घायल
कैंट थाना क्षेत्र के परगमा में दबंगों द्वारा एक युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट में युवक काफी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना पुलिस का कहना है मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।