बरेली: बरेली जेल से रिहा हुए जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, जौनपुर के लिए रवाना
बरेली जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह की जेल से रिहा हो गए हैं। रिहा होते ही धनंजय सिंह जौनपुर के लिए रवाना हो गए। पांच ब्लाक प्रमुख समेत दो दर्जन से अधिक गाड़ियों से समर्थक शनिवार को ही बरेली पहुंच गए थे।बता दें, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 27 अप्रैल को प्रशासनिक आधार पर जौनपुर जिला जेल से बरेली के सेंट्रल जेल में ट्रांसफर किया गया था।