जींद: निडाना में किसान चौपाल: सहकारिता और आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय
सहकारी सप्ताह के तहत निडाना में किसान चौपाल आयोजित की गई। प्रबंध निदेशक गुलजार मलिक ने किसानों को सहकारिता और "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" पोर्टल के महत्व से अवगत कराया। गन्ना उत्पादन में चार फीट दूरी पर बुवाई के फायदे और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।