झुंझुनू: कानू पिर पहाड़ की तलहटी की एक चट्टान के ऊपर मिला मानसिक रोगी का शव
झुंझुनू के कानू पीर पहाड़ की तलहटी की चट्टान में गुरुवार शाम 5:00 बजे के आसपास कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति के शव होने की सूचना मिली जिस पर कोतवाल नारायण सिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और वहां पर अज्ञात व्यक्ति के शव को अपनी कस्टडी में लिया पूछताछ करने पर पता चला कि सिकंदर नामक यह व्यक्ति मानसिक रोगी था और यहां पहाड़ों में ही खानाबदोश जिंदगी गुजार रहा था