झुंझुनू: यातायात प्रभारी झुंझुनू ने गांधी चौक से हटवाया टैक्सी स्टैंड, अब पुराने बस स्टैंड पर होगी प्राइवेट गाड़ियों की पार्किंग
झुंझुनू शहर में इन दिनों सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर जारी है,इसी कड़ी में बुधवार शाम 5:बजे के आसपास झुंझुनू यातायात प्रभारी हरफूल सिंह ने झुंझुनू के गांधी चौक से टैक्सी स्टैंड को हटाकर झुंझुनू के पुराना बस स्टैंड जो कि खाली पड़ा हुआ था वहां जगह चिन्हित करके प्राइवेट गाड़ियों की पार्किंग निर्धारित की अब सभी टैक्सियां वहां पर पार्क की जाएगी