झुंझुनू: टोडी गांव में करीब दो दर्जन गाड़ियों में सवार बदमाशों ने किया तांडव, घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट
गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टोडी गांव में बुधवार रात बदमाशों का आतंक देखने को मिला। करीब दो दर्जन कैंपर, थार और अन्य गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने रामसिंह के फार्म हाउस में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की। बदमाशों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। गुढ़ागौड़जी थाने में 8 नामजद सहित 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।