करहल: करहल क्षेत्र में वेगनआर की टक्कर व्यक्ति घायल, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के ग्राम अण्डानी निवासी अमित कुमार पुत्र चंद्रेश शर्मा ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता गांव से डुड़गांव बंबा वाली पुलिया के पास दुकान पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार वेगनआर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गएं। वही उनका इलाज आगरा में चल रहा है। पुलिस ने मामले मे मुकदमा दर्ज कार को पड़क लिया है। ओर चालक की तलाश जारी है।