चक्रधरपुर के धातकीडीह गांव से किसान दीनानाथ महतो का बैल रविवार को चोरी हो गया था। इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर आने के बाद चोरों ने बांग्लाटांड़ जंतालबेड़ा रोड में बैलों को छोड़ दिया। इसके बाद सोमवार को बांग्लाटांड़ जंतालबेड़ा रोड से बैलों को बरामद किया गया। वहीं धातकीडीह तिरंगा क्लब के युवाओं ने अनजान लोगों के गांव में प्रवेश को लेकर हिदायत भी दी है।