मोहनलालगंज: निगोहां में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, जांच जारी
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शेरपुर लवल गांव में इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के अनुसार, शालू रावत ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।