हिसुआ: लटावर गांव में खनन विभाग की टीम पर हुआ हमला, पुलिस ने बचाया और फिर SDT की देखरेख में की कार्रवाई
Hisua, Nawada | May 16, 2026 नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई के दौरान बालू माफिया ने टीम पर फायरिंग कर दी। यह घटना लटावर गांव के पास ढाढर नदी के किनारे हुई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर, एक बाइक और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं।