राठ: योग दिवस के अवसर पर जलविहार प्रांगण सहित नगर के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया
Rath, Hamirpur | Jun 21, 2026 राठ कस्बे में आज रविवार को योग दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान के पास, जलविहार मंदिर के प्रांगण तथा चौपरा मंदिर के मैदान के अलावा सागर दर्शन पार्क सहित लगभग एक दर्जन से अधिक स्थान पर सामूहिक रूप से योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के हजारों महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों ने सामूहिक रूप से योग करते हुए निरोग रहने का संकल्प लिया।