पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में बुधवार झिरन्या में ब्लड़ डोनेशन कैंप लगाया गया। सेवा भारती ने जिला अस्पताल के सहयोग से शिविर लगाया। इसमें 106यूनिट ब्लड जुटाया गया। वंदे मातरम् के गायन के साथ वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शिविर की शुरुआत की गई।