नवाबगंज: बाराबंकी शहर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ब्राह्मण उत्थान महासभा ने शहीद भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी
बाराबंकी शहर के नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ब्राह्मण उत्थान महासभा की ओर से शहीद भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया।