नावानगर: आथर में हत्याकांड के आरोपी के घर पर पुलिस ने की कुर्की जब्ती
आथर में हत्याकांड के आरोपी सुरेश सिंह के घर पर पुलिस ने बुधवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। कुर्की जब्ती की कार्रवाई बासुदेवा ओपीध्यक्ष चुनमुन कुमारी के नेतृत्व में की गई है। कुर्की जब्ती के बाद घर का सारा सामान उठाकर पुलिस बासुदेवा ओपी ले गई। ओपीध्यक्ष ने बताया कि कुर्की जब्ती से पूर्व आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था, जिसमें आरोपी को थाना एवं न्यायालय में उपस्थित होने का समय दिया गया था।