बूंदी: शौच के दौरान पैर फिसलने से तलाई में गिरे दोस्त को बचाने गया युवक भी डूबा, दोनों की हुई दर्दनाक मौत
Bundi, Bundi | Jun 27, 2025 बूंदी के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. घटना काजरी सिलोर के पास स्थित 'दंड की तलाई' की है, जहां पहले शौच करने गये एक युवक का पैर फिसला और फिर उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भी डूब गया. मौके पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू चलाकर दोनों के शवों को बाहर निकाला फिलहाल शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए।