बूंदी: कलेक्ट्रेट में आदर्श सौर ग्राम के चयन के लिए आयोजित हुई बैठक, जिला कलेक्टर ने की अध्यक्षता
Bundi, Bundi | Jun 27, 2025 जिले में आदर्श सौर ग्राम के चयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।बैठक में अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल के. के शुक्ला द्वारा बताया गया कि आदर्श सौर ग्राम के लिए माटून्दा, तालेड़ा, बुधपुरा, डाबी, धनेश्वर, गोठड़ा व करवर कुल 7 गांवों को नामांकित किया गया।