आरा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर "मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार" विषय पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में गोष्ठी का किया गया आयोजन
Arrah, Bhojpur | Apr 7, 2024 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर" मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार" विषय पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में अध्यक्ष डॉक्टर बी एन यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आज का यह आयोजन लोगों के बीच स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता को बढ़ाना था। इस अवसर पर डॉक्टर बी एन यादव ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्धके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई।