बीकानेर: भुजिया सम्राट शिवरतन अग्रवाल पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
बीकानेर के प्रख्यात उद्योगपति ‘भुजिया सम्राट’ शिवरतन अग्रवाल पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में शहर का जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर आंख नम नजर आई। पुत्र दीपक अग्रवाल ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस दौरान “फन्ना बाबू अमर रहे” के नारों से माहौल गूंज उठा। जानकारी के अनुसार करीब पांच क्विंटल चंदन की लकड़ी से उनका अंतिम संस्कार किया गया।