मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ कोड़िया (पटखोलिया) गांव में अज्ञात चोरों ने दो भाइयों के बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार चोरों ने राजेश कुमार गुप्ता और विनय कुमार गुप्ता के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के अंदर घुसकर अलमारी, बक्सा और लॉकर के ताले