डीडवाना: पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने वाले 42 लोगों को किया गिरफ्तार, बड़ा प्रहार
Didwana, Nagaur | Oct 17, 2025 अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले लोगों पर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले में 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से युवाओं में हड़कंप मच गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इनमें से कुछ लोगों का अपराधियों से व्यक्तिगत संपर्क मिलेगा जिस पर कार्रवाई होगी।