कटनी नगर: राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बरगवां स्थित आस्था प्लाजा कांग्रेस कार्यालय में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आज शनिवार सुबह 11:00 से बरगवां स्थित आस्था प्लाजा कांग्रेस कार्यालय में विशेष हृदय स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ लिया नागपुर से आए डॉक्टर निकुंज पवार की उपस्थिति में यह शिविर आयोजित हुआ। ईसीजी, ब्लड सुगर व अन्य जांच हुई।