होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के वार्ड 12 में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों के सहारे प्यास बुझाने को मजबूर रहवासी
शहर के वार्ड क्रमांक 12 में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने से वार्डवासी परेशान हैं। स्थिति यह है कि लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए पानी के इंतजाम में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि समय पर पानी नहीं मिलने के कारण घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं।