इटावा: तुलसी अड्डा में बेटे ने माँ और छोटे भाई को मारपीट कर घर से निकाला,पीड़ित ने अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
Etawah, Etawah | Feb 3, 2024 इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के तुलसी अड्डा में बड़े बेटे ने माँ और छोटे भाई को मारपीट कर घर से निकाला, पीड़ित ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पूरे मामले में मदद की गुहार लगाई है,पीड़ित का कहना है कि पूरे मामले की शिकायत थाने में कई गई थी लेकिन इस मामले में कोई भी कार्यवाही नही की गई उसके बाद आज अधिकारियों से अपनी समस्या लेकर पहुंचे है ।