सोहागपुर: मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों की पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत, भरौली चौकी का मामला
शहडोल सोमवार को लगभग 2:15 बजे पायल बर्मन अपने परिवार के लोगो के साथ पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंची और एक शिकायत पत्र पुलिस महानिरीक्षक को सौपा है,शिकायत पत्र मे कहा है कि भरौली चौकी में पदस्थ 4 पुलिसकर्मी एक महिला पुलिसकर्मी के द्वारा उनके साथ जमकर मारपीट की गई है,जिनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।