मेरठ: युगांडा में फंसे भारतीय मजदूरों की वतन वापसी,मेरठ के सरधना निवासी मजदूर ने वीडियो जारी कर मांगी थी मदद
Meerut, Meerut | Jun 30, 2024 युगांडा में फंसे भारतीय मजदूरों की सकुशल वतन वापसी शुरू हो गई है। रविवार को तीन मजदूर युगांडा से भारत लौटे हैं। बता दें कि मेरठ सरधना निवासी अशोक कुमार ने युगांडा से अपना बेहद मार्मिक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने भारत सरकार से मदद मांगी थी। मजदूर ने कहा था कि उसकी तरह और भी कई मजदूर यहां युगांडा में फंसे हुए हैं। हमें वतन वापसी करनी है, हमें मदद चाहिए।