मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पुलिस से बदसलूकी का वीडियो वायरल,आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस
Meerut, Meerut | Jun 30, 2024 आरोपी को पकड़ने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपी नशे का कारोबार करता है। उसने ब्रह्मपुरी से लेकर लिसाड़ी गेट तक धंधा फैलाया है। नशे का सामान बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के यहां छापेमारी की। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी।वायरल वीडियो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित माधवपुरम का है।