हुज़ूर: आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, कई टन कचरा जलकर खाक
Huzur, Bhopal | May 2, 2026 भोपाल के आदमपुर स्थित कचरा खंती में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि लपटें 20 से 25 फीट तक उठती दिखाई दीं, जबकि धुएं के गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर से भी नजर आए। आगजनी की घटना करीब 12:30 पर हुई है|