नर्मदापुरम: कलेक्टर के निर्देश पर महेंद्रबाड़ी में सड़क हादसे के पीड़ितों को प्रशासन ने ₹25-25 हजार के चेक वितरित किए
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को करीब 1 बजे पिपरिया स्टेट हाईवे पर गत दिवस हुई सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई है। टीम ने महेन्दबाड़ी में सहायता राशि का वितरण किया। रेड क्रॉस सोसाइटी नर्मदापुरम के माध्यम से प्रभावित परिवारों को रु25-25 हजार की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।