हैदरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत बारा टोल प्लाजा पर एक अधिवक्ता के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कड़ी कार्रवाई की है। एनएचएआई ने उपयोगकर्ता शुल्क वसूली एजेंसी मेसर्स स्काईलार्क इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।