जालौर: शहर के शिवाजी नगर स्थित आयकर कार्यालय के सामने जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Jalor, Jalor | Apr 17, 2025 जालौर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे शहर के शिवाजी नगर स्थित आयकर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा सरकार ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की है।