जालौर: भीनमाल थानाधिकारी को मिला रेंज स्तरीय सम्मान, हिस्ट्रीशीटर की 1 करोड़ की संपत्ति जब्त करने पर मिला यह सम्मान
Jalor, Jalor | Apr 16, 2025 भीनमाल थाने के थानाधिकारी रामेश्वरलाल भाटी को बुधवार शाम4बजे पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर जालौर में आयोजित रेंज स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान रेंज आई.जी. विकास कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव द्वारा प्रदान किया गया।