जालौर: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जालौर पुलिस लाइन में रेंज स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Jalor, Jalor | Apr 16, 2025 जालौर पुलिस लाइन में राजस्थान पुलिस का 76वां स्थापना दिवस पर रेंज स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 24 पुलिस कर्मी एवं एक सुरक्षा सखी को सम्मानित किया गया। रेंज स्तरीय समारोह जालौर पुलिस लाइन में बुधवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया गया।