बालाघाट: जागपुर में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ ज़ब्त
बालाघाट जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जप्त किया है। यह कार्रवाई 26 मई की सुबह उप संचालक (खनिज प्रशासन) सुश्री फरहत जहां के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल एवं सिपाही दिलशाद कुरैशी द्वारा ग्राम जागपुर में की गई। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक संजय निवासी रेंगाटोला तथा ट्रै