पूरनपुर: डंपर और कार की भिड़ंत में चौथी मौत, एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान
पूरनपुर। नेशनल हाईवे पर पिपरिया मोड़ के पास सोमवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय खुशबू ने भी बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो चुकी है। कार में पांच लोग सवार थे।उत्तराखंड के सितारगंज थाना क्षेत्र के शक्तिफार्म नंबर तीन निवासी गोला गोकर्ण जा रहे थे।