कासगंज: रामनगर गांव में विद्युत पोल पर काम करते समय लाइन मैन करंट की चपेट में आया, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में किया मृत घोषित
मृतक 28 वर्षीय युवक का नाम पुष्पेंद्र पुत्र गोवर्धन था। जो थाना सहावर क्षेत्र के रामनगर गांव पर विद्युत पोल पर काम कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। जिसे जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौत के बाद उसकी पत्नी राखी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक पर चार बच्चे है। दो बेटे दो बेटी है।छोटी बेटी 3 माह की है मृतक परिवार का एक लोता बेटा था