राघोगढ़: साड़ा कॉलोनी में कार और ट्रैक्टर की टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, वीडियो वायरल
Raghogarh, Guna | Apr 19, 2026 राघोगढ़ थाना की साडा कॉलोनी में एक कार और ट्रैक्टर का एक्सीडेंट हो गया। 19 अप्रैल शाम को सामने आए वायरल वीडियो में दोपहर में कार और ट्रैक्टर के एक्सीडेंट में ट्रैक्टर का पहिया टूटकर अलग हो गया, वहीं कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सिर पर हाथ लगाए घायल दिखाई दे रहा है। मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, पुलिस को सूचना दी।