फतुहा: फोरलेन पर डीपीएस स्कूल के पास स्कूल बस ने बाइक सवार दो सगे भाई को कुचला एक की मौत हुई दूसरा घायल।
Fatwah, Patna | Jul 4, 2026 फोरलेन पर डीपीएस स्कूल के पास उसी स्कूल के बस में एक बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी है। जिससे बाइक पर सवार दो भाई में एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक अठमन गोला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी हीरा साव के पुत्र राजीव कुमार व घायल मृतक का बड़ा भाई राजेश कुमार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।