गुमला: तिर्रा मुर्गा बाजार में बीच-बचाव करने गए युवक पर हमला सिर पर गंभीर चोट, अवैध मुर्गा लड़ाई पर रोक की मांग
Gumla, Gumla | Jul 1, 2026 सदर थाना क्षेत्र के तिर्रा मुर्गा बाजार में बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक पर चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तेलगांव निवासी अल्बर्ट एक्का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर पत्थर एवं धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।