लातेहार: विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआरपीएफ 11वीं बटालियन ने लगाया रक्तदान शिविर, जवानों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
लातेहार। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को सीआरपीएफ 11वीं बटालियन कैंप मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कमांडेंट रवीन्द्र चरण मिश्र के अलावा द्वितीय कमान अधिकारी पिताबास पंडा, सहायक कमांडेंट निरंजन कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पाटे शुभम विवेक समेत कई जवानों व अधिकारियों ने रक्तदान किया।