खागा: कलेक्ट्रेट में सपाइयों ने बैलगाड़ी से जुलूस निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार का महंगाई के खिलाफ किया विरोध, विधायक मौजूद
Khaga, Fatehpur | Jun 20, 2026 फतेहपुर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बैलगाड़ी से जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नहर कॉलोनी में धरना देने के बाद जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।