Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की प्रेसवार्ता, सपा ने भाजपा सरकार पर पीडीए समाज के अधिकार छीनने का लगाया आरोप #BAREILLYNEWS #bareillysharif #bareillycity #UPNews #samajwadipartyofficial

Bareilly, Bareilly | Jun 11, 2026

MORE NEWS

इज्जतनगर में गौकशी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे को पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने गौकशी की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लगभग 40 किलोग्राम गौवंशीय मांस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। फरार चल रहे दूसरे आरोपी को बाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और आरोपी दोनों घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को ग्राम महलऊ स्थित एक मकान में गौकशी की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दबिश के दौरान मोहम्मद खां पुत्र नब्बू खां निवासी ग्राम महलऊ को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 39.96 किलोग्राम गौवंशीय मांस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा काले रंग के पॉलीथीन बैग बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपने बहनोई अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू, बहन हसीना तथा आलम उर्फ अकबर निवासी सहसवान (बदायूं) के साथ मिलकर गौकशी करने की बात स्वीकार की। पशु चिकित्साधिकारी ने बरामद मांस का नमूना लेकर शेष अवशेष का नियमानुसार निस्तारण कराया। इस मामले में थाना इज्जतनगर में मुकदमा संख्या 649/2026, धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम महलऊ के जंगल में कॉम्बिंग के दौरान आरोपी अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, गोली लगने से आरक्षी रोहताश घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से पुलिस ने एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा गोवंशीय पशु के चार पैर बरामद किए। घायल आरोपी और घायल आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 Bareilly news  Live 
#bareillypolice

इज्जतनगर में गौकशी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे को पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने गौकशी की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लगभग 40 किलोग्राम गौवंशीय मांस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। फरार चल रहे दूसरे आरोपी को बाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और आरोपी दोनों घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को ग्राम महलऊ स्थित एक मकान में गौकशी की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दबिश के दौरान मोहम्मद खां पुत्र नब्बू खां निवासी ग्राम महलऊ को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 39.96 किलोग्राम गौवंशीय मांस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा काले रंग के पॉलीथीन बैग बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपने बहनोई अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू, बहन हसीना तथा आलम उर्फ अकबर निवासी सहसवान (बदायूं) के साथ मिलकर गौकशी करने की बात स्वीकार की। पशु चिकित्साधिकारी ने बरामद मांस का नमूना लेकर शेष अवशेष का नियमानुसार निस्तारण कराया। इस मामले में थाना इज्जतनगर में मुकदमा संख्या 649/2026, धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम महलऊ के जंगल में कॉम्बिंग के दौरान आरोपी अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, गोली लगने से आरक्षी रोहताश घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा गोवंशीय पशु के चार पैर बरामद किए। घायल आरोपी और घायल आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। Bareilly news Live #bareillypolice

Bareilly, Bareilly | Jul 17, 2026

पति के अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी, विवाहिता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

#bareillyNewsLive
#bareillypolice

पति के अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी, विवाहिता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार #bareillyNewsLive #bareillypolice

Bareilly, Bareilly | Jul 16, 2026