फतुहा: स्टेशन रोड, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास मिला रोता भटकता बच्चा, ग्रामीणों ने थाने पहुंचाया
Fatwah, Patna | Jul 31, 2026 फतुहा स्टेशन रोड में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास एक रोता भटकता छोटा बच्चा मिला है। जिसे ग्रामीणों ने अपने स्तर से पूछताछ किया लेकिन बच्चा सिर्फ रो रहा था अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पाया। उसके बाद ग्रामीणों ने फतुहा थाना पहुंचा दिया है। फतुहा थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। एवं परिजन के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। बच्चा आसपास का होने की संभावना है।