कोरांव: बीआरसी कार्यालय कोरांव के सभागार में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मिला पांच दिवसीय प्रशिक्षण, समावेशी शिक्षा पर जोर
कोरांव विकासखंड के बीआरसी सभागार में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार शाम 5:30 बजे समापन हो गया। यह प्रशिक्षण खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रिजवान खान की देखरेख में संपन्न हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा के माध्यम से प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षित करना था।