गया टाउन सीडी ब्लॉक: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गया जिले में दवा दुकानें बंद, ₹12 करोड़ का कारोबार प्रभावित
गया जिले में ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने सहित अन्य मांग को लेकर बुधवार को दवा दुकानें बंद रही।500 थोक दवा दुकान और 2000 खुदरा दवा दुकान बंद रहने से करीब 12 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है।गया जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार ने बुधवार की रात 9 बजे बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दवा दुकानें बंद रही।