झाझा: गम्हरिया गांव में भोज के दौरान मारपीट के बाद लूट व धमकी, मामला दर्ज
Jhajha, Jamui | May 6, 2026 गम्हरिया गांव में भोज के दौरान युवक के साथ मारपीट, धमकी व लूट का मामला सामने आया है। दिनेश यादव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके अनुसार, पुत्र रामविलास यादव के साथ पहले भोज में मारपीट की गई, फिर पैरगाहा बाजार में दोबारा हमला कर घायल किया गया। आरोप है कि उसी रात घर से डेढ़ लाख रुपये व 50 हजार के जेवर लूट लिए गए। बुधवार दोपहर 1 बजे थानाध्यक्ष एलबी सिंह