चकिया: अम्मर डहिया में जमीन विवाद में भटकती बुजुर्ग विधवा महिला, इंसाफ के लिए लगा रही गुहार
चकिया अम्मर डहिया गांव की बुजुर्ग विधवा धनवन्ती देवी अपनी जमीन के हक के लिए भटकने को मजबूर हैं। आरोप है कि हिस्से की 15 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और विरोध करने पर मारपीट भी की गई। रविवार शाम 05 बजे पीड़िता ने बताया की कई बार तहसील का चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रशासन से अपनी जमीन वापस दिलाने मांग की है।