बागपत: विश्व संवाद केंद्र मेरठ ने वात्स्यायन पैलेस बागपत में महर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम का आयोजन
Baghpat, Bagpat | May 24, 2026 रविवार की सुबह करीब साढे 11 बजे मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रशांत कुमार ने महर्षि नारद के व्यक्तित्व एवं उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि नारद को विश्व का प्रथम संवाददाता माना जाता है। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए और पत्रकारिता को समाज का दर्पण बताया।