बेहट: पुलिस ने न्यायालय से वांछित अभियुक्त को नगली से किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वंचितों अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त राजबीर सिंह पुत्र जगदीश निवासी ग्राम नगली जोकियान, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।