आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पाली थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली सुनील कुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जहां बैठक के दौरान उन्होंने सभी लोगों से आगामी त्यौहार में एक दूसरे के साथ सौहार्द पूर्वक रहने एवं मिलजुल कर त्यौहार मनाने की अपील की।